फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नौ लोगों के खिलाफ बलवा,मारपीट का मुकदमा दर्ज

नौ लोगों के खिलाफ बलवा,मारपीट का मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
नौ लोगों के खिलाफ बलवा,मारपीट का मुकदमा दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के मैनसिर में दुकान में घुस कर दुकानदार को मारने-पीटने और तोडफोड़ के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया। भेड़िया बकरिया गांव निवासी श्यामकरन पुत्र रामभरथ का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर धर्मेंद्र पासवान पुत्र रामनिवास, वीरेंद्र पुत्र राजदेव, नागेंद्र पुत्र रामविजय, टीटू पुत्र धर्मेंद्र, इंद्रजीत पुत्र राजमन, राजाराम पुत्र रामबिलास, श्यामनंद पुत्र सत्यदेव, सूरज पुत्र वीरेंद्र, संदीप पुत्र लक्ष्मन, और कुछ अन्य लोगों ने मंगलवार की रात साढ़े सात बजे गोलबंद होकर मैनसिर स्थित उसकी दुकान में घुस गए। आरोप है कि लोग उसे लाठी-डंडे से मारे पीटे, और गाली गलौज के साथ जान माल की धमकी दिए। आरोपियों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की। एसओ ने बताया कि श्यामकरन की तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र पासवान, वीरेंद्र, नागेंद्र, टीटू, इंद्रजीत, राजाराम, श्यामनंद, सूरज, संदीप, और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुस कर मारने-पीटने, तोड़फोड़ एवं जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed