{"_id":"6a8c2ef33937f9d716090888","slug":"wife-given-triple-talaq-for-not-bringing-dowry-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1049382-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में 10 लाख नकद और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता के पति ने उसे तीन तलाक देकर छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
खेड़ी खुर्द गांव निवासी रानी ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी 24 मार्च 2022 को मंगलौर निवासी हसीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही उनका पति हसीन और ससुराल पक्ष के आरोपी संजीदा, तहसीन, समरीन, हिना, तहसीना, सावेज उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उनके एक बेटे को जन्म देने के बाद उनके पति और ससुरालवालों ने दहेज में 10 लाख नकद व कार की मांग की।
मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया। बाद में समझौता होने पर वह ससुराल चली गई लेकिन उनके ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि दो मार्च 2026 को आरोपियों ने उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। रानी के अनुसार, 14 अगस्त को वह मंगलौर गई थीं। वहां उनके पति ने उनके बच्चे को उनसे छीन लिया। अगले दिन वह बच्चे को लेने ससुराल गई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके पति ने तीन तलाक देकर छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।