{"_id":"6a8c32e6a80bfba9d9030cdb","slug":"body-found-in-drain-fir-registered-suspecting-murder-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1049394-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाले में मिला था शव, हत्या की आशंका में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाले में मिला था शव, हत्या की आशंका में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में रविवार को एक युवक का शव नाले में मिला था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सहारनपुर निवासी दो युवकों के खिलाफ हत्या की आशंका में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिकौला कलां निवासी अमित कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कपिल कुमार शनिवार शाम को घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र अंतर्गत जटौल गांव निवासी रितिक अपने एक अन्य साथी के साथ उसके भाई कपिल को घर से बुलाकर ले गया था।
देर रात तक जब कपिल घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी ढूंढने के बावजूद रात को उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने टिकौला कलां गांव के पास स्थित एक नाले में कपिल का शव पड़ा देखा, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई अमित कुमार ने रितिक और उसके साथी पर भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अभिनय चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मंगलौर