फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Major thefts in 4 homes including Congress state president locked home aurangabad bihar police

Bihar: औरंगाबाद में चोरों का आतंक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर समेत 4 मकानों में चोरी; CCTV में कैद हुए चोर

Mon, 24 Aug 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 05:37 PM IST
सार

Bihar News: औरंगाबाद के बिजौली स्थित वास्तु विहार सोसाइटी में चोरों ने एक ही रात में चार बंद मकानों को निशाना बनाया। इनमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का घर भी शामिल है। सीसीटीवी में चार संदिग्ध चोर सोसाइटी की बाउंड्री फांदकर अंदर जाते दिखाई दिए। पुलिस उनकी पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Major thefts in 4 homes including Congress state president locked home aurangabad bihar police
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सामान्य लोगों के घर ही नहीं, बल्कि बड़े और रसूखदार लोगों के घरों को भी निशाना बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना औरंगाबाद शहर से सटे बिजौली स्थित वास्तु विहार सोसाइटी की है, जहां चोरों ने रविवार रात सामान्य घरों के साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कुटुंबा के पूर्व विधायक राजेश कुमार के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


चार दिन प्रशिक्षण शिविर में रहे थे राजेश कुमार
जानकारी के मुताबिक, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार चार दिन पहले औरंगाबाद के अंबा में पार्टी द्वारा आयोजित प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे थे। प्रशिक्षण के दोनों दिन वे रात में शहर के बिजौली के पास वास्तु विहार सोसाइटी स्थित अपने आवास में रहे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद रविवार सुबह वे आवास में ताला बंद कर पटना रवाना हो गए। इसी बंद आवास में रविवार रात चोरों ने सेंधमारी की।
विज्ञापन


टूटा मिला मुख्य दरवाजे का ताला, सामान का पता नहीं
घटना की सूचना मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता सूरज राय को मौके पर भेजा। सूरज जब प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। हालांकि, आवास से किन-किन सामानों की चोरी हुई है, इसका अभी पूरा पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली आवास देखकर चोरों ने बोला धावा
जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के आवास की देखरेख के लिए शहर के कर्मा रोड निवासी जीतन कुमार केयरटेकर के रूप में रहते थे। प्रदेश अध्यक्ष के रविवार सुबह पटना जाने के बाद शाम में वह भी आवास में ताला लगाकर अपने गांव चले गए थे। इस कारण आवास पूरी तरह खाली था, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में सहूलियत हुई।

सीसीटीवी में बाउंड्री फांदकर घुसे चार संदिग्ध
चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इस दौरान एक कैमरे के फुटेज में चार संदिग्ध चोर बाउंड्री फांदकर वास्तु विहार सोसाइटी के अंदर प्रवेश करते दिखाई दिए। चोर करीब एक घंटे तक सोसाइटी के अंदर रहे और चोरी के बाद उसी रास्ते से निकल भागे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा तीन और बंद मकानों को बनाया निशाना
चोरों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार के घर के अलावा वास्तु विहार सोसाइटी के तीन अन्य बंद मकानों को भी निशाना बनाया। सबसे बड़ी चोरी संतोष सिंह के घर में हुई, जहां से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बताया जाता है कि संतोष सिंह देवघर गए हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी कर्मा रोड स्थित अपनी बहन के घर गई थीं। सुबह लौटने पर उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी भी टूटी हुई थी और गहने गायब थे। इसके अलावा प्रदीप सिंह और बृजेश कुमार के बंद आवासों का भी ताला तोड़ा गया है।


यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री सुरक्षित

14 महीने पहले भी हुई थी चोरी
गौरतलब है कि वास्तु विहार सोसाइटी के फेज-1 और फेज-2 में 14 महीने पहले भी चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली बार पुलिस जांच के बावजूद चोरों तक नहीं पहुंच पाई थी। वहीं, एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर दहशत बनी हुई है। मामले में औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है। इसे लेकर विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed