फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body found in drain; FIR registered suspecting murder

Roorkee News: नाले में मिला था शव, हत्या की आशंका में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Body found in drain; FIR registered suspecting murder
कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में रविवार को एक युवक का शव नाले में मिला था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सहारनपुर निवासी दो युवकों के खिलाफ हत्या की आशंका में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टिकौला कलां निवासी अमित कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कपिल कुमार शनिवार शाम को घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र अंतर्गत जटौल गांव निवासी रितिक अपने एक अन्य साथी के साथ उसके भाई कपिल को घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन

देर रात तक जब कपिल घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी ढूंढने के बावजूद रात को उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने टिकौला कलां गांव के पास स्थित एक नाले में कपिल का शव पड़ा देखा, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई अमित कुमार ने रितिक और उसके साथी पर भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अभिनय चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed