{"_id":"5cd0793dbdec220754346103","slug":"11557166397-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घर, बाइक और पांच बीघा गन्ना जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से चार घर, बाइक और पांच बीघा गन्ना जला
Tue, 07 May 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। जिले में सोमवार को आग लगने की घटनाओं में चार, बाइक, और पांच बीघा गन्ना जल गया। दो बाइक सवारों को जानबचाने के लिए कूदकर भाग पड़ा। इन घटनाओं में दो झप्पर भी जल गए।सोमवार को बस्ती जिले के बार्डर पर स्थित अछती इस गांव में आग खेतों से बढ़ते हुए गजाधरपुर गांव के समीप सड़क तक पहुंच गई। इसी बीच ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के ग्राम प्रधान चंद्रदेव शुक्ल के पुत्र करुणेश शुक्ल अपने चचेरा भाई हिमांशु शुक्ल के साथ ग्राम अछती में रिश्तेदार कि घर गए थे। वापस लौटते वक्त गजाधरपुर गांव के पश्चिम पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे तक पहुंची लपटों से इनकी बाइक में आग लग गई। चलती बाइक से दोनों युवकों कूदकर जान बचाई। तेज हवाओं के चलते आग सिकटहा गांव के नजदीक स्थित पलदहवा ताल तक फैल गई। आग की चपेट में आने से बेलडुहा गांव स्थित बृजेश कुमार, रमेश चंद्र व प्रेमचंद्र का लगभग पांच बीघा गन्ना जल गया। वहीं गजाधरपुर पोखरवा टोला निवासी संतराम व नगुआ गांव निवासी संतोष तिवारी का छप्पर जल गया। दोनों छप्परों में जानवरों के लिए भूसा रखा था। आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से आग को नियंत्रित किया गया। झिगुरापार गांव के खेतों में भी आग लग गई थी। महुली पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, दुधारा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अवरहिया मंझरिया के राजस्व गांव अमरा कोइल में सोमवार दोपहर में आग से सीताराम, रफीक पुत्र हैदर अली, घमालू पुत्र अलीरजा, गुलाम हजरत पुत्र लहबर के घर और इसमें रखा सामान जल गया। सीताराम ने बताया कि दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग पछुआ हवा के साथ तेजी से फैल गई। देखते ही देखते चार घर आग की जद में आ गए। काफी प्रयास के बाद जब तक आग बुझी घर और सामान जल चुका था। आग में सीताराम का पंपिंगसेट भी जल गया। दमकल टीम के न पहुंचने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे पिपरा प्रथम पुलिस चौकी के सिपाही रामसकल यादव, राकेश कुमार सिंह, शेरू, मनोज, लालजी सिंह, रामकृपाल, राम प्रसाद, राजेंद्र यादव, सरबत अली आदि ने पहुंचकर आग बुझाने में मदद की।