{"_id":"5c82bd96bdec2214084cd126","slug":"111552072086-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत,
दिल्ली से मणिपुर लौट रहे थे दो युवक, एक घायल
मगहर स्थित रैना पेपर मिल के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रैना पेपर मिल के पास शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ चल रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मगहर पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
चौकी इंचार्ज राम मिलन यादव के अनुसार दुर्घटना में घायल युवक 32 वर्षीय मोहम्मद मुजाहिद पुत्र मोहम्मद लियाकत ने बताया है कि वे मित्र मोहम्मद अजीज निवासी ग्राम हट्टा थाना पूरनपार जिला इंफाल (मणिपुर) की शादी में दिल्ली गए और और वहां वे दोनों कार से वापस मणिपुर जा रहे थे। कार उनका दोस्त मोहम्मद अजीज चला रहा था। वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के पास पहुंचे थे कि दोस्त ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई। दोस्त मोहम्मद अजीज की मौके पर मौत हो गई। जबकि वह घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।