पुलिस ने की कुर्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव ने बताया कि मोहम्मदपुर कठार निवासी संजय पुत्र अफजल उर्फ मदारी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस और न्यायालय से फरार चल रहा था।
तमाम प्रयास के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ तो रविवार को उसके घर की कुर्की कर ली गई। उसके घर के सामानों की लिस्ट स्थानीय लोगों के बीच बना कर जब्त कर लिया गया। इस कार्य में एसआई अदन अली सिद्दीकी, सिपाही आदित्य यादव, मनोज कुमार व महिला आरक्षी अनीता कुशवाहा, प्रीति राय आदि ने सहयोग किया।