Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A bike and an auto-rickshaw collided head-on; three other injured individuals are undergoing treatment in Gorakhpur.

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 08 Nov 2026 08:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
A bike and an auto-rickshaw collided head-on; three other injured individuals are undergoing treatment in Gorakhpur.
परसामलिक। नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर महदेईया चौराहे से पश्चिम गिट्टी-बालू प्लांट के पास शनिवार शाम बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का गोरखपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरनहवा गांव निवासी दीनबंधु साहनी (35) पुत्र छोटई साहनी शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की ऑटो रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दीनबंधु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची परसामलिक पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी रतनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। वहां शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का भी गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दीनबंधु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम साहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां खुशी (आठ वर्ष), रिया (छह वर्ष) और 10 माह का बेटा प्रियांशु छोड़ गए हैं। पिता की मौत से मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed