फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead in an accudent in mumbai

परसा पांडेय के ट्रक डाइवर की मुंबई में मौत

Wed, 18 Jul 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
dead in an accudent in mumbai
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
मेंहदावल। क्षेत्र के परसापांडेय गांव निवासी ट्रक ड्राइवर की मुंबई में हुए हादसे में मौत हो गई। बुधवार को जैसे ही घटना की सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया। बेटे के अलावा कुछ लोग मुंबई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

 

गांव वालों ने बताया कि 58 वर्षीय चंद्रिका पांडेय पुत्र हरिहर पांडेय परिवार के जीवन यापन के लिए 25 वर्षों से मुंबई में रहकर ट्रक चलाते थे। परिजनों से मिलने के लिए ही वह कभी-कभार गांव आते रहते थे। गांव में उनकी पत्नी, एक बेटा व दो बेटियां रहती हैं।

विज्ञापन


उनके बेटे राधे पांडेय ने बताया कि शाम को पिता से मोबाईल पर उसकी बात हुई थी। लेकिन सुबह उनकी मौत होने की सूचना मिली तो घर के लोग सहम गए। मई में वह मुंबई में गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उस समय करीब डेढ़ महीने पहले उसके पिता छोटी बहन की शादी तय करने के सिलसिले में घर पर ही थे, लेकिन बहन की शादी नहीं तय होने के कारण वह पुन: मुंबई चले गए थे। पिता के मुंबई पहुंचने के बाद वह वापस घर लौटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। छोटी बहन की शादी करनी बाकी है। पिता की मौत से घर के लोग गमगीन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed