{"_id":"6af1b730d61cf6cfbd0463be","slug":"one-dead-asi-injured-in-dispute-over-gold-transaction-amritsar-news-c-59-1-asr1003-120053-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सोने के लेनदेन में विवाद में एक की मौत, एएसआई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सोने के लेनदेन में विवाद में एक की मौत, एएसआई घायल
Mon, 09 Nov 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दिवाली की रात सोने के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस घटना में प्रताप सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना बी डिवीजन के एएसआई हरनेक सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। उनके पैर में दो गोलियां लगी हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी रविंदर सिंह ने बताया कि विवाद और फायरिंग में शामिल युवकों की भूमिका की जांच हो रही है। मामले की जांच थाना बी डिवीजन की पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।