{"_id":"6af1ddc6653645a4c70c5665","slug":"thieves-tore-off-the-shops-roof-and-made-off-with-two-lakh-rupees-and-merchandise-meerut-news-c-28-1-bag1001-161959-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान की छत उखाड़कर दो लाख रुपये और सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान की छत उखाड़कर दो लाख रुपये और सामान ले गए चोर
Mon, 09 Nov 2026 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय में दिवाली के दिन हुई घटना, बेटी की शादी के लिए व्यापारी ने दुकान में रखे थे रुपये
फोटो 9 ए और बी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने व्यापारी सुभाष चंद मित्तल की किराना की दुकान की छत उखाड़कर दो लाख रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला। चोरी की घटना पर व्यापारियों ने रोष जताते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की।
व्यापारी सुभाष चंद मित्तल ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह दुकान खोली तो चोरी की घटना का पता लगा। व्यापारी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन में हुई बिक्री के दो लाख रुपये गल्ले में ही रखे हुए थे, जो चोरी हो गए। दुकान में रखे काजू, बादाम समेत सभी ड्राइफ्रूट्स, देसी घी समेत अन्य सामान भी चोरी मिला।
व्यापारी नेता अमित बंसल का कहना है कि दिवाली के दिन पुलिस की चौकसी बढ़ जाती है, लेकिन यहां मुख्य बाजार में छत उखाड़कर चोरी की गई। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सराय चौकी पुलिस पर लगाए आरोप
व्यापारियों ने अमीनगर सराय चौकी पुलिस पर आरोप लगाए कि पुलिसकर्मी कभी बाजार में दिखाई नहीं देते हैं। चौकी में लोग जाते हैं तो वहां पुलिसकर्मी आराम करते हुए मिलते हैं। इस तरह से अमीनगर सराय में चौकी होने का कोई फायदा ही नहीं है।
दुकान को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं, वहीं हो गई चोरी
व्यापारी सुभाष चंद मित्तल ने बताया कि 21 नवंबर को बेटी की शादी है। घर में भीड़भाड़ होने के कारण चोरी होने का डर बना हुआ था। जिसकी वजह से वह ज्यादातर सामान और नकदी दुकान में ही रखते थे। घर से दुकान को ज्यादा सुरक्षित मानते थे, लेकिन वहीं पर चोरी हो गई।