{"_id":"6af1dd96ac44eccef802ed27","slug":"nagaland-student-dies-in-road-accident-three-companions-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106690-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगालैंड की छात्रा की सड़क हादसे में मौत, तीन साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगालैंड की छात्रा की सड़क हादसे में मौत, तीन साथी घायल
विज्ञापन
- देहरादून से दिल्ली लौटते समय दौराला में बिजली के खंभे से टकराई कार
- मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती हैं घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। देहरादून से दिल्ली लौट रहे नगालैंड और मणिपुर के छात्र-छात्राओं की कार सोमवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र में एटूजेड सोसायटी के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में नगालैंड निवासी छात्रा हया वाइकोनाउ (28) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी छात्र-छात्रा रविवार रात देहरादून से दिल्ली के लिए निकले थे। सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एटूजेड सोसायटी के पास पहुंचने पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में नगालैंड निवासी छात्रा हया वाइकोनाउ की मौत हो गई। छात्र लाल मुआनपुटा, छात्रा जैम बाइक लून, छात्र महजो घायल हो गए। सभी मणिपुर और नगालैंड रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलने पर उनका एक दोस्त एरक सोमवार को दौराला थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे की जानकारी देने वाला युवक एरक मृतक और घायलों का दोस्त है। हादसे की सूचना मिलने पर वह मणिपुर से आया था। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन अभी रास्ते में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --