Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Three marijuana smugglers arrested, 15 kg of marijuana seized

अनूपपुर क्राइम: ग्राहक तलाश रहे थे तीन युवक, पुलिस ने दबिश देकर 1.55 लाख का गांजा पकड़ा

Mon, 09 Nov 2026 08:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 08:15 PM IST
सार

अनूपपुर के भालूमाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दमोह निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैग से 15 किलो 617 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.55 लाख रुपए बताई गई है।

 

विज्ञापन
Three marijuana smugglers arrested, 15 kg of marijuana seized
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उनसे जब्त गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 किलो 617 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है। तीनों आरोपी दमोह जिले के रहने वाले हैं और अनूपपुर क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अपने पीठू बैग में गांजा रखकर दारसागर, पोड़ी-चोंड़ी और बरबसपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर भालूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिवलहरा रोड स्थित दारसागर में आम के पेड़ के नीचे दबिश दी। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर खड़े मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: सिवनी-कटनी अग्निकांड के बाद पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- हादसों ने खोल दी अग्निशमन व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रंजीत सिंह ठाकुर पिता गोठालू सिंह ठाकुर (24), रंजीत सिंह ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर (25), दोनों निवासी ग्राम भजिया, थाना नोहटा, जिला दमोह और आशीष ठाकुर पिता रंधीर सिंह ठाकुर (19), निवासी ग्राम छापरी ठाकुर, थाना हिंडोरिया, जिला दमोह के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 15 किलो 617 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से गांजा तस्करी के अन्य स्रोतों और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में सुरेश कुमार अहिरवार, चंद्रहास बांधेकर, विवेक त्रिपाठी, मकसूदन सिंह और प्रवीण भगत शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed