{"_id":"5ce1873abdec22076019e51b","slug":"101558284090-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडितपुरवा हत्याकांड का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंडितपुरवा हत्याकांड का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरे हत्याकांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
- मेंहदावल के पंडितपुरवा में हुए जमीनी विवाद का मामला
- सात आरोपियों में से अब तक पांच आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में 17 मई को हुए जमीनी विवाद में बाप-बेटे की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में सात लोगों पर केस दर्ज हुआ था। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा निवसी 45 वर्षीय सुरेंद्र यादव की अपने पट्टीदार से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। 17 मई को उनकी पट्टीदार के साथ विवाद हुआ। पट्टीदारों ने सुरेंद्र यादव और उनके पिता 70 वर्षीय रामविजय यादव को लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। जिसमें सात लोग आरोपी बनाए गए थे। एसओ मेंहदावल कपिलमुनि सिंह ने बताया कि सुरेंद्र यादव के भतीजे पप्पू की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें से दो को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। तीन आरोपी जोगिंदर व नागेंद्र व अमरेंद्र पुत्रगण रामबेचन को बीएमसीटी मार्ग के मुहिया पुल के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।