{"_id":"5cd07944bdec22077d5bddd8","slug":"101557166404-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बंदी ने कस लिया गला, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेशी पर आए बंदी ने कस लिया गला, हालत नाजुक
Tue, 07 May 2019 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया बंदी। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को बस्ती कारागार से पेशी पर आए एक बंदी ने इंतजार कक्ष में अपना गला कस लिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बनैता गांव में 10 जनवरी को वृंदावन नाम के एक शख्स की हत्या हुई थी। इस मामले में गांव के ही आदर्श (25)पुत्र कांशीराम पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आदर्श को 12 जनवरी को गिरफ्तार कर बस्ती जिला जेल भेज दिया था। सोमवार को मामले की सुनवाई थी। जिसके लिए आदर्श को बस्ती जिला जेल से खलीलाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। वह इंतजार कक्ष में अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा था। शाम करीब चार बजे इंतजार कक्ष में आदर्श के गला कसने का शोर मचा तो वहां तैनात पुलिसकर्मी तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आदर्श को तुरंत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक आदर्श के गले पर किसी पतले तार से कसे होने के निशान दिख रहे थे। उसकी हालत काफी खराब है। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि पेशी पर आए बंदी द्वारा गला कसकर जान देने की कोशिश की सूचना मिली थी। इंतजार कक्ष में यह घटना कैसे हो गई, इसकी जांच कराई जा रही है। अगर ड्यूटी में लापरवाही की बात सामने आई तो जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी।