फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in two way

Sant Kabir Nagar News: गली में बाइक खड़ी करने के विवाद में प्रधान और कोटेदार को पीटा

Sun, 21 May 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime in two way
बेलहर। क्षेत्र के बेलवा मिश्र में शुक्रवार की देर शाम गली में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर प्रधान और कोटेदार को मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में 24 नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बेलवा मिश्र निवासी एवं प्रधान अतीकुर्रहमान पुत्र मोहम्मद याकूब का आरोप है कि वह शुक्रवार की रात करीब दस बजे सांथा चौराहे पर किसी काम से गए थे। तभी घर से फोन आया कि कोटेदार सेराज आलम को गांव के ही मोहम्मद आलम, मोहम्मद हुसेन, हामिद रजा, जाबिद अली, शौकत अली, मुस्तकीम, मुस्लिम, नसीम, अब्दुल खालिक, एनायत करीम, मोहम्मद आमल, इजाजत अली, सलामत अली, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद खालिक, इरफान, जहीर, राहत अली, हैदर अली, गुलाम जिलानी, फैजान, समीर आदि लाठी, डंडा, चाकू से लैस होकर मारपीट रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पाकर वह भी घर पहुंचे तो उक्त लोग उसे अपशब्द कहते हुए उसके घर के अंदर घुसकर मारने-पीटने लगे। आरोप है कि लोग कहने लगे कि कोटेदार को मारकर सुला दिया हैं। तुमको भी जान से मार देंगे। शोर- शराबा सुनकर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए, तब जाकर हमलावर भागे। उक्त लोग काफी दबंग व मनबढ़ किस्म के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि गली में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित प्रधान की तहरीर पर 24 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ बलबा, घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed