{"_id":"64947fbdd10792caf00aabe6","slug":"crime-in-child-khalilabad-news-c-7-1-216155-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नित्य क्रिया के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नित्य क्रिया के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नित्य क्रिया के लिए किशोरी से बुधवार देर शाम आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
पीड़ित मां का आरोप है कि बुधवार की रात आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए अकेली बाहर गई थी। रास्ते में आरोपी युवक घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि उसने उसकी किशोरी को पकड़ लिया और मुंह बांध कर बगीचे में ले गया, और उसकी बेटी से दुष्कर्म किया, उसे चार घंटे तक रोके रखा। जब बेटी काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनोंं को चिंता हुई।
पीड़ित भाई और तीन अन्य लोग किशोरी की तलाश में जुट गए। बगीचे में रोने- चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग किशोरी के पास पहुंचे। आरोप है कि आरोपी अपशब्द कहते हुए धमकी देकर भाग गया। लोग किशोरी को घर लाए। बाद में किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित मां का आरोप है कि इसके पूर्व भी आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।