फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a girl

Sant Kabir Nagar News: नवजात के शव की शिनाख्त की, गांव के युवक पर गर्भपात कराने का आरोप मढ़ा

Tue, 27 Jun 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime in a girl
संतकबीरनगर। चार दिन पूर्व धनघटा क्षेत्र के एक गांव के बाहर नवजात का शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर दिया। मंगलवार को क्षेत्र की महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची। महिला ने नवजात के शव को अपनी बेटी का होना बताया। गांव के एक युवक पर बेटी से अवैध संबंध बनाने और गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा आठवीं तक पढ़ी है। आरोप है कि उसकी बेटी का अवैध संबंध गांव के ही आरोपी युवक से करीब पांच माह पूर्व हो गया। इसकी जानकारी बेटी ने परिजनों को नहीं दी। गर्भवती होने पर बेटी ने इसकी जानकारी आरोपी युवक को दी। आरोप है कि 20 जून को आरोपी युवक ने उसकी बेटी को गर्भपात की दवा दे दी। बेटी ने दवा खा ली और गर्भपात हो गया। आरोपी ने नवजात के शव को गांव बाहर फेंक दिया था। जिसे 23 जून को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई की।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। गर्भपात होने की जानकारी होने पर गर्भपात करा दिया। पीड़ित मां ने नवजात का शव अपनी बेटी का होना बताया। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि लावारिस नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है और विसरा सुरक्षित कर दिया गया। पीड़ित महिला ने नवजात के शव को अपनी बेटी का होना बताया। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और गर्भपात कराने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी से प्रेम संबंध होने और गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने की बात स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed