फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a girl

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे बाद भी युवती के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 29 May 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime in a girl
संतकबीरनगर। रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में फेंकी गई युवती की लाश रविवार को मिली थी। 24 घंटे बाद भी युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसकी वजह से पुलिस की जांच ठप है। अलबत्ता पुलिस रैना पेपर मिल के आसपास के गांवों और सहजनवा क्षेत्र के गांवों में घूमकर युवती की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

रैना पेपर मिल के मुख्य सेटलिंग में हत्या कर फेंके गए युवती के शव को रविवार की सुबह उतराता देखा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रैना पेपर मिल के प्रबंधक तकनीकी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। युवती की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सोशल मीडिया और पंपलेट के जरिये शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की। इसके अलावा आसपास के जनपदों में भी युवती की फोटो भेजकर पहचान कराने में मदद मांगी। इसके बावजूद 24 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि रैना पेपर मिल के आसपास के गांवों में पुलिस कर्मियों को पंपलेट के साथ भेजा गया। पुलिस कर्मी ग्रामीणों से संपर्क करके फोटो दिखाकर युवती की पहचान कराने की कोशिश की। इसके साथ ही सहजनवा पुलिस से भी संपर्क कर शिनाख्त में मदद मांगी गई, लेकिन यह सारी कवायद के बाद भी अभी तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में हत्या कर फेंकी गई अज्ञात युवती की लाश मिली थी। आसपास के जनपदों में अपहरण और गुमशुदगी के दर्ज मुकदमों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पंपलेट भेजकर फोटो के जरिये पहचान कराने की कोशिश हो रही है। जैसे ही युवती के शव की पहचान होगी, वैसे ही जांच आगे बढ़ जाएंगी। 72 घंटे बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed