{"_id":"6855a20fc27bb54cec0afa61","slug":"cousin-brother-murdered-with-sickle-in-dudhara-area-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134408-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुधारा इलाके में चचेरे भाई की हंसिया से मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुधारा इलाके में चचेरे भाई की हंसिया से मारकर हत्या
Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
इब्राहिम की फाइल फोटो
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के पिराहसनपुर के गांव पचतोरवा में विवाद में चचेरे भाइयों ने 18 वर्षीय युवक पर हंसिए से प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुधारा थाने में दी तहरीर में पंचतोरवा गांव निवासी कमरुन्निशा पत्नी असगर अली ने बताया कि 20 जून की रात एक बजे के करीब बेटे मो. इब्राहिम को मोबाइल फोन पर गाली देते हुए जीशान अपने बड़े भाई वसीम के साथ हंसिया लेकर आया। दोनों मेरे बेटे मो. इब्राहिम पर हंसिया से हमला कर दिया। इससे बेटा लहूलुहान होकर गिर गया।
उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा लेकर जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि मामले में दोनों चचेेरे भाइयों के के खिलाफ धारा 103 के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।