फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Councilors demonstrated when the road was not built as per standard

Sant Kabir Nagar News: मानक के अनुरूप सड़क न बनने पर सभासदों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Councilors demonstrated when the road was not built as per standard
अतरी नानकार-धर्मसिंहवा मार्ग के निर्माण का मामला
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की पांच सदस्यीय टीम ठीक से नहीं कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। अतरी नानकार से धर्मसिंहवा तक बन रही पक्की सड़क मानक के अनुसार न बनाए जाने पर नगर पंचायत के सभासदों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। सभासदों का कहना था कि अमर उजाला अखबार में खबर छपने के बाद भी पीडब्ल्यूडी की पांच सदस्यीय जांच टीम निर्माण कार्य में अनियमितता नहीं रोक पा रही है। विभाग गंभीर नहीं हुआ तो डीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी।

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सभासद संघ के अध्यक्ष शशि कपूर राय के नेतृत्व में सभासद शुक्रवार को सड़क निर्माण में हो रही है अनियमितता पर नाराजगी जताते हुए धर्मसिंहवा में प्रदर्शन किया। सभासदों का कहना था कि ठेकेदार सड़क निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर काम कर रहा है। बडौदा-यूपी बैंक के सामने टूटी सड़क पर बरसात में आने जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईंट डलवा दिया था। उसी ईंट को जेसीबी से उखाड़कर रोलर चलाकर पेंटिंग कर सड़क बना दी गई, जबकि यह नियम के विपरीत है।
विज्ञापन

गिट्टी, डस्ट व पानी डालकर सड़क का निर्माण होना चाहिए था। कुछ दिन पूर्व अमर उजाला में छपी खबर पर विभाग के अधिकारी ने जांच टीम बनाई थी, बावजूद इसके अब तक कोई सुधार नहीं हो सका। सभासदों का कहना है कि ईंट पर बना दी गई सड़क को दोबारा तोड़कर गिट्टी डालकर फिर से बनाई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो डीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रमजान अली, अरुणेंद्र राय, अनवर अली उर्फ दाने, रिजवानुल्ला उर्फ कोइल, वसी अहमद, सद्दाम हुसैन, धर्मराज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

इस मामले की पांच सदस्यीय टीम गठित है। जांच चल रही है।
- राकेश पांडेय, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed