फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Council teachers donated blood on Parakram Diwas

Sant Kabir Nagar News: पराक्रम दिवस पर परिषदीय शिक्षकों ने किया रक्तदान

Sat, 24 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Council teachers donated blood on Parakram Diwas
पराक्रम दिवस पर ब्लड बैंक में रक्तदान करते ​शिक्षक-संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती 'पराक्रम दिवस' पर परिषदीय शिक्षकों ने रक्तदान किया। सीएचसी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का बीएसए ने शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

पराक्रम दिवस पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी की अगुवाई में 31 शिक्षकों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों की प्रारंभिक जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बारी- बारी से शिक्षकों का रक्तदान कराया। इससे पूर्व रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। बीएसए ने नेता सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए पुष्प अर्पित किया। बीएसए ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय शिक्षकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। रक्तदान महादान है। इससे दूसरों के जीवन की रक्षा होती है। शिक्षकों ने शैक्षणिक कार्यों को करते हुए सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया है, जो प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ एपी मिश्र, नित्यानंद तिवारी, अखिलेश कुमार चौधरी, रंजना, सुनीता, अरुण पांडेय, विनोद, महानंद, संतोष त्रिपाठी, आरिफ जमाल अंसारी, उदय, आशीष समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

=
इन शिक्षकों ने किया रक्तदान
नवीन त्रिपाठी, दिनेश कुमार शुक्ल, अभिषेक श्रीवास्तव, कमला कांत यादव, बृजेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार शर्मा, अविनाश यादव, विनय कुमार, संध्या शर्मा, आदित्य वर्धन शुक्ला, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, राकेश कुमार, संजय राय, सर्वेश राय, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, सुचित कुमार चौधरी, अभिषेक तिवारी, आनंद कुमार सिंह, विकास कुमार आनंद, नवीन सिंह, श्याम नारायण, प्रमोद सिंह, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, महेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed