फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Corona Alert: Camps will be held again for investigation

कोरोना अलर्ट : जांच के लिए फिर से लगेंगे शिविर

Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Corona Alert: Camps will be held again for investigation
कोरोना अलर्ट : जांच के लिए फिर से लगेंगे शिविर
विज्ञापन

मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील
संतकबीरनगर। चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में भी कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। सीएचसी, पीएचसी समेत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर शिविर लगेगा। साथ ही आरटीपीसीआर लैब की जिम्मेदारी फिर बढ़ गई है।
शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि चीन में कोरोना का मामला बढ़ा है। इस वजह से बाहर से आने वालों निगरानी की जाएगी। कोविड जांच के लिए फिर से शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर खास कर शिविर लगेगा। उन्होंने कहा कि लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को जरूर दें, जिससे समय रहते उनकी जांच की जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब की जिम्मेदारी बढ़ गई है। लैब के कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed