फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Controversy over dancing on DJ

Sant Kabir Nagar News: डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में दंपती समेत छह पर दर्ज होगा केस

Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Controversy over dancing on DJ
पीड़ित के आवेदन पत्र पर कोर्ट ने एसओ बखिरा को दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिविल जज सीनियर डिवीजन/ एसीजेएम चेतना त्यागी ने डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद के मामले में दंपती समेत समेत छह लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश बखिरा पुलिस को दिया है।
अधिवक्ता राम अनुज राय ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के बडगो निवासी अवध राज पुत्र तीजू ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था जिसमें कहा गया है कि एक जून 2023 की रात करीब 10 बजे दीपक उसके नाती सोनू पुत्र बालकेश को जबरदस्ती डीजे पर नाचने के लिए खींचने लगा। उसने नाचने से मना किया तो मारने लगा। जब मैं छुड़ाने पहुंचा तो दीपक ने मुझे हंसिया से प्रहार कर दिया। मेरा बाया हाथ का पंजा चोटहिल हो गया। पुनः दो जून 2023 को जब नाती सोनू मंदिर में बैठा था तो दीपक उसे लाठी से मारने लगा। उसके शोर पर प्रिंस छुड़ाने गया तो उसे भी लाठी से पीटा। तीन जून 2023 को सुबह 6: 00 बजे जब प्रिंस गांव के बाहर जा रहा था तो दीपक व उसके पिता जोखन वह उसकी मां सुधा व दीपक की बहन सपना, मोटकी, व हफनी गोलबंद होकर उसे लात मुक्का से मारने-पीटने लगे। अप शब्द कहने लगे। शोर सुनकर प्रिंस की माता आशा छुड़ाने पहुंची तो वे लोग उसे भी बुरी तरह मारे पीटे। जिससे आशा के दाहिने पैर के पंजे में सूजन व चोटे आई।
विज्ञापन

आरोपी जान से मार डालने की धमकी दिए। घटना को तमाम लोगों ने देखा। 112 नंबर पर फोन से सूचना दी। लिखित रूप से थाने पर व चौकी पर सूचना दी गई। पुलिस दो जून 23, व तीन जून 2023 को घटनास्थल पर आई और थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर चली गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नही किया,उल्टे विपक्षीगण की झूठी तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिससे मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी । कोर्ट ने आरोपी बनाए गए एक ही परिवार के छह सदस्यों दीपक, जोखन, सुधा, सपना, मोटकी, हफनी निवासी बडगो थाना बखिरा के खिलाफ केस दर्ज करने का एसओ बखिरा को आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed