फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Contract workers demand regularization

संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग

Sat, 20 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 20 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा से जुड़े संविदा कर्मी शनिवार को दोपहर में जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पर एकत्र हुए। इसके बाद संविदा कर्मियों ने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से वार्ता हुई थी, जिसमें अन्य प्रांतों की तरह संविदा कर्मियों को समायोजित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

  ऐसे में आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होना पड़ा है। इस दौरान संविदा कर्मियों ने मांग किया कि उन्हें भी ग्रेड-पे, सामाजिक  सुरक्षा, समान कार्य का समान वेतन दिया जाए, क्योंकि संविदा कर्मी नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  संविदा कर्मियों ने कहा कि  27  फरवरी सभी कर्मी एक घंटा अधिक कार्य कर विरोध जताएंगे। साथ ही 29 फरवरी से पांच मार्च तक  कर्मचारी सेवाकाल के प्रारंभ में एक घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे, जबकि छह मार्च से 12 मार्च तक समस्त कर्मी काला फीता बांधकर कार्य करेंगे।  मांगे पूरी न होने पर 13 मार्च से संविदा कर्मी लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश, राकेश यादव, विक्टेश्वर पाठक, अभय त्रिपाठी, विनीत शुक्ला, डॉक्टर आनंद प्रताप सिंह, विशाल श्रीवास्तव, श्याम कुमार यादव, ईश्वरचंद्र चौधरी, राजेश कुमार, शाह आलम, सुनील त्रिपाठी, बाबूराम, संजय भारती, कविता पाठक, रविकांत भारती, शशिभूषण सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed