{"_id":"66e325b263f2370e630c516c","slug":"construction-of-underpass-stalled-againnow-we-will-have-to-wait-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-120677-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंडरपास का निर्माण फिर ठप.... अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंडरपास का निर्माण फिर ठप.... अभी करना होगा इंतजार
Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
- मुखलिसपुर क्राॅसिंग के दक्षिण तरफ बन रहा एप्रोच, बारिश होने पर पड़ी बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहरवासियों के आवागमन की सुविधा के लिए शहर के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर अंडर पास का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में एप्रोच का कार्य चल रहा है और दक्षिण तरफ कुछ दूरी तक सीमेंटेड सड़क बना दी गई है, लेकिन उसके बाद काम ठप पड़ गया है। जिम्मेदार बारिश होना वजह बता रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो दीपावली से पहले अंडरपास शुरू नहीं हाे पाएगा और लोगों को घूम कर आना होगा।
शहर के मुखलिसपुर तिराहे पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके। कार्य की स्थिति यह है कि अंडरपास बन गया है और एप्रोच निर्माण का कार्य चल रहा है। दक्षिण तरफ अप्रोच कार्य के तहत सीमेंटेड सड़क आधी-अधूरी बना दी गई है। इस बीच बारिश होने के कारण कार्य ठप हो गया है।
एक किमी घूमकर लोगों को करनी पड़ रही आवाजाही
अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को ओवरब्रिज से घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे दूरी करीब एक किलोमीटर बढ़ जाती है और समय भी बर्बाद हो रहा है। महेश जायसवाल, रामकुमार आदि ने कहा कि यदि अंडरपास से आवागमन शुरू हो जाए तो काफी हद तक समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि एप्रोच का कार्य चल रहा है। बारिश के कारण बाधा पड़ी है, लेकिन जल्द ही अप्रोच का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे समस्या दूर हो जाएगी।
- मनोज कुमार, अवर अभियंता, रेलवे