फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of underground drain near railway line started

Sant Kabir Nagar News: रेलवे लाइन के पास अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू

Tue, 17 Sep 2024 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Construction of underground drain near railway line started
मुखलिसपुर रेलवे लाइन के पास अंडरग्राउंड नाले का शुरू हुआ निर्माण।संवाद
-करीब 35 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ, अंडरपास की अप्रोच बनाने का भी रास्ता साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू करा दिया है। इससे शहर में जलभराव की समस्या तो दूर होगी। साथ ही 35 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। ह्यूम पाइप के जरिये नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से अंडरपास की अप्रोच के निर्माण की बाधा भी दूर हो गई है। इससे धनघटा की तरफ से आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
शहर के मुखलिसपुर मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पास से गुजरने वाले नाले को बंद कर दिया गया था। इससे शहर में जलभराव की समस्या बढ़ गई थी। बाद में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने यहां का निरीक्षण कर अंडरग्राउंड नाला बनाने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका प्रशासन ने अब रेलवे लाइन के किनारे अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू करा दिया है। यहां ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा। इससे जल निकासी की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

साथ ही शहर के मुखलिसपुर रोड, गोलाबाजार, पुरानी सब्जी मंडी सहित शहर के विभिन्न मोहल्ले में जलभराव न होने से करीब 35 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
0000000000000000000
-अप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा
मुखलिसपुर रोड की रेलवे लाइन के किनारे अंडरग्राउंड नाला बनने से उत्तर तरफ अंडरपास के अप्रोच बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। नाला निर्माण पूर्ण होने के बाद जमीन का समतल कर अप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इससे धनघटा की ओर आने- जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। राहगीरों को ओवरब्रिज से घूमकर आने- जाने से राहत मिलेगी। साथ ही अंडरपास शुरू होने पर आस- पास के दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के निवासी महेश जायसवाल, उमेश वर्मा आदि ने कहा कि अंडरग्राउंड नाला निर्माण होने से जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही अंडरपास से आवागमन शुरू होने पर दुकानदारों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे लाइन के किनारे अंडरग्राउंड नाले का निर्माण कराया जा रहा है। एक सप्ताह में काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद अंडरपास का अप्रोच भी बनेगा। इससे लोगों को आने- जाने में सहूलियत होगी।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed