फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of Kathineya River Front was stopped on the orders of the government

Sant Kabir Nagar News: कठिनईया रिवर फ्रंट का निर्माण शासन के आदेश पर बंद कराया

Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Construction of Kathineya River Front was stopped on the orders of the government
धनघटा। हरिहरपुर में पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कराए जा रहे कठिनईया रिवर फ्रंट के निर्माण को शासन के आदेश पर रोक दिया गया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में पर्यटन विभाग, महुली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ठेकेदार से कार्य नहीं कराने की लिखित सहमति ली। कार्य स्थल को महुली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नाथनगर के ग्राम मुकुंदपुर स्थित नार्थ रिवर और टिकुई कोल के उत्तर लक्ष्मी दास कुटी पर रिवर फ्रंट का कार्य हो रहा था। ग्रामीणों ने शासन में यह कहते हुए शिकायत की थी कि कठिनईया नदी की धारा को मोड़ा जा रहा है जिससे तटवर्तीय गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही नदी की धारा संकरी होने से उसके अस्तित्व को भी खतरा हो जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए परियोजना की जांच की गई तो पता चला कि सिंचाई विभाग से पर्यटन विभाग ने कोई एनओसी लिया ही नहीं था। शासन ने परियोजना के निर्माण को रोकने का आदेश पहले ही दे दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, थानाध्यक्ष रजनीश राय, अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार गौड़, जंग बहादुर सिंह, तिलकराम, राकेश कुमार, आलोक यादव सहित पर्यटन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed