फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of incomplete drain started after two years after the agreement

Sant Kabir Nagar News: समझौते के बाद दो साल से अधूरी नाली का निर्माण शुरू

Thu, 06 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Construction of incomplete drain started after two years after the agreement
पौली के गोबिंदगंज बाजार में नाली का निर्माण करते मजदूर।
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के गोविंद गंज बाजार में प्रधान मंत्री सड़क पर हो रहे जल जमाव का निस्तारण ग्रामीणों के आपसी समझौते से एसडीएम धनघटा ने कराया। मामला निपटने के बाद बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य सुचारु रूप से शुरू हो गया।
विज्ञापन

विकास खंड पौली के गोविंद गंज बाजार में प्रधानमंत्री सड़क बनने के लगभग दो वर्ष हो गए। उक्त ठेकेदार के उस समय नाली निर्माण न कराए जाने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी हमेशा सड़क पर जमा हो रहा था। ग्रामीण जल जमाव से निजात पाने के लिए खंड विकास अधिकारी, एसडीएम धनघटा, डीएम सहित मुख्य मंत्री से गुहार लगाया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने दो समुदाय के बस्ती गंदे पानी को दोनों तरफ से नाली निर्माण का फरमान जारी किया।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्णय को ग्रामीणों में कन्हैया लाल, विजय पांडेय, मस्तराम, अंशुमान सिंह, अरविंद सिंह, बब्लू जायसवाल, अशोक, बाबू राम, राजू शर्मा, मास्टर मकबूल आदि ने सराहना किया। विधायक गणेश चौहान से समस्या के निस्तारण के लिए अपने निधि से पैसा दे कर समस्या निराकरण कराकर नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने मौजूद दोनों समुदाय के लोगों के आपसी सहमति से सड़क के उत्तर नाली निर्माण कराकर गांव से पश्चिम स्थित पोखरे में गिराने का समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अर्जित प्रकाश ने बताया कि एसडीएम समझौते के अनुरूप नाली निर्माण कराया जा रहा था। यदि कहीं निर्माण कार्य में कहीं कोई दिक्कत आएगी तो ग्राम पंचायत से नाली पुरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed