फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   constitution day celebrated

संविधान के पालन का दिलाया संकल्प

Fri, 26 Nov 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
constitution day celebrated
संविधान के पालन का दिलाया संकल्प
विज्ञापन

संतकबीरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
दीवानी न्यायालय परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं संविधान के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहाकि 26 नवंबर का दिन हर आजाद भारतीय के लिए बहुत ही खास है। 26 नवंबर ही के दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने अपने संविधान को अपनाया था, हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। भारत के नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूक करने और संवैधानिक मूल्यों को याद दिलाने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में एचआरपीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में संविधान दिवस मनाया गया। विभागाध्यक्ष शशिकांत राव ने कहा कि प्रथम बार संविधान दिवस 26 नवंबर 2015 को मनाया गया। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य संविधान के महत्व का प्रसार-प्रचार करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ हेमेंद्र शंकर ने किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे। इसी तरह से खलीलाबाद के चिलौना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर अमित कन्नौजिया, मीनू सिंह, मदन दास, वेदपाल सिंह श्रीनेत, संगीता, मनावती, सुधा, सरिता, राजबली, कोईल, रागिनी, आशा, मौसमी, रेखा, रमावती, विधावती, पानादेवी, मनोरमा, शीला, अंगूरा, अनीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed