फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress protested against petrol rate

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
congress protested against petrol rate
पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

बैलगाड़ी लेकर शहर में किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
केंद्र सरकार से बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैलगाड़ी पर सवार होकर शहर में जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़े हुए दामों को वापस लेेने की मांग की।

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से महंगाई रोकने में नाकाम है। डीजल और पेट्रोल का दाम 100 के पार हो गया है। रसोई गैस ने घर का बजट बिगाड़ के रख दिया है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। नोटबंदी के बाद से ही लोगों के जेब खाली पड़े हैं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार लोकतंत्र को ताक पर रखकर हर कीमत पर सत्ता हथियाने में लगी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पेट्रोल डीजल की कीमतें तत्काल रूप से भाजपा की सरकार कम नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता वृहद आंदोलन के लिए मजबूर होगा और यह लड़ाई प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़कर भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के जुमलेबाजी से प्रदेश की ही नहीं पूरे देश की जनता तंग आ चुकी है। जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है कि देश की जनता आज 70 सालों में पहली बार इतनी भयंकर महंगाई से गुजर रही है। इसका जवाब जनता आने वाले 2022 चुनाव में लेने के लिए तैयार है। इससे पूर्व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से पैदल व बैलगाड़ी पर सवार होकर मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गए। रैली में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष शांति देवी, मोहम्मद नजीर, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर भारती, चंद्रमणि त्रिपाठी, संजय तिवारी, संजय पाठक, निसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी, अमित राय, नोमान अहमद, पुनीत तिवारी, अहमद जमाल, पंकज राव, यमुना प्रजापति, नमन सिंह, मदन दास, मीनू सिंह, राजीव गोंड समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed