फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complained two to seven times, still did not get solution to the problem.

Sant Kabir Nagar News: दो से सात बार तक कर चुके शिकायत फिर भी नहीं मिला समस्या का समाधान

Sat, 04 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Complained two to seven times, still did not get solution to the problem.
मेंहदावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम महेंद्र सिंह
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कोई दूसरी बार तो कोई सातवीं बार फरियाद लेकर पहुंचा। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 182 शिकायतें आईं और सिर्फ नौ का निस्तारण किया गया। मेंहदावल तहसील पर डीएम ने फरियाद सुनी। यहां पर कुल 73 मामले आए और सात का निस्तारण हुआ। धनघटा तहसील पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने फरियाद सुनी। यहां पर कुल 48 मामले आए और एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इसी तरह से खलीलाबाद तहसील पर 61 मामले आए और दो निस्तारण हुआ। मेंहदावल तहसील पर पहुंचे मनोरथपुर गांव निवासी रामसमुझ का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उनकी निजी भूमि से जबरन सैकड़ों ट्राॅली मिट्टी खोदकर निकाल लिया।
विज्ञापन

जिसकी शिकायत दो बार संपूर्ण तहसील समाधान दिवस तथा थाना दिवस एवं पुलिस चौकी विसौवा से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आज संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी के आने की सूचना मिली तो न्याय के लिए फिर प्रार्थना पत्र दिया हूं। इसी तरह से धनघटा तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर गायघाट दक्षिणी के रामसमुझ पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन है और गांव का एक व्यक्ति उसपर कब्जा करना चाहता है। जिसकी पैमाइश के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। सात बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed