फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Common facility center will be built for hosiery

Sant Kabir Nagar News: होजरी के लिए में बनेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर

Mon, 05 Dec 2022 01:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2022 01:33 PM IST
सार

संतकबीरगनर के एक जिला एक उत्पाद योजना में बर्तन उद्योग के साथ होजरी उद्योग को भी शामिल किया गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला कारागार के उद्धाटन के अवसर पर की थी। वर्तमान में मुखलिसपुर, नाथनगर, हरिहरपुर, महुली सहित विभिन्न क्षेत्रों में होजरी का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है।

विज्ञापन
Common facility center will be built for hosiery
महुली में होजरी का कपड़ा तैयार करता कारीगर।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के होजरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुखलिसपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। चेन व कपड़ा कटिंग, ड्राइंग आदि की मशीनें लगाई जाएंगी। इससे होजरी कारोबारियों को एक ही जगह सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन


जिले के एक जिला एक उत्पाद योजना में बर्तन उद्योग के साथ होजरी उद्योग को भी शामिल किया गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला कारागार के उद्धाटन के अवसर पर की थी। वर्तमान में मुखलिसपुर, नाथनगर, हरिहरपुर, महुली सहित विभिन्न क्षेत्रों में होजरी का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस कारोबार को गति देने तथा कारोबारियों की समस्या को दूर करने के लिए मुखलिसपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


कलस्टर योजना के तहत इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इसके तहत नवीन प्लांट लगाया जाना है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से कारोबारियों को उद्योग के लिए बैंकों से ऋण आदि उपलब्ध कराने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में होजरी उद्योग से बड़ी संख्या में कारोबारी जुड़े हैं। मुखलिसपुर में 80 प्रतिशत लोग इस कारोबार से आजीविका चला रहे हैं। इसे गति देने के लिए मुखलिसपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया जाना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर नवीन प्लांट लगवाया जाएगा। -राज कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed