फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   commety organized

Sant Kabir Nagar News: सीएलएफ का गठन गलत तरीके से करने का आरोप

Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
commety organized
धनघटा। महारानी लक्ष्मी बाई प्रेरणा ग्राम संगठन की अध्यक्ष के नेतृत्व में समूह से जुड़ी महिलाएं मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक पहुंचीं। बीडीओ से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि 15 दिन पूर्व सीआरपी टीम ने बिना जानकारी के सीएलएफ का गठन कर दिया है। मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर शामिल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीडीओ अमरेश सिंह चौहान को दिए गए पत्र में महारानी लक्ष्मी बाई प्रेरणा ग्राम संगठन अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि उनके समूह का गठन 24 जून 2020 को हुआ है। गठन के बाद से संचालन नियम के तहत चल रहा है। अनीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 19 जून 2023 को महुली में सीआरपी टीम ने बगैर खुली बैठक के ही सीएलएफ का गठन करा दिया गया।
विज्ञापन

गठन के दौरान 11 ग्राम संगठनों में से किसी से एक-एक किसी से दो-दो समूह पदाधिकारी पहुंचे थे, लेकिन बैठक में उनकी समूह से जुड़ी कोई महिला शामिल नहीं हुई थी। अनीता देवी का आरोप था कि कुछ पदाधिकारी एवं महिलाओं से अध्यक्ष पद का चुनाव कराकर बाकी बचे कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपसचिव, एवं सचिव पद को सीआरपी टीम ने ग्राम संगठनों को दे दिया। महिलाओं ने बीडीओ से मांग करते हुए कहा कि वे अपने स्तर से जांच कराएं। दोषी कर्मियों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दें। इस मौके पर समूह की विमला, विद्यावती, सोनी, सुमन, कंचन, अमरावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed