{"_id":"67042a956523d2524f06d8de","slug":"command-control-will-monitor-traffic-and-security-on-dussehra-and-diwali-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-121920-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दशहरा और दीपावली पर कमांड कंट्रोल से होगी ट्रैफिक और सुरक्षा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दशहरा और दीपावली पर कमांड कंट्रोल से होगी ट्रैफिक और सुरक्षा की निगरानी
Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
-त्योहार में भीड़ बढ़ने की संभावना से तैयारियों में जुटा प्रशासन
-जहां जाम की स्थिति बनेगी वहां अलर्ट जारी होते ही रूट होगा डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दशहरा और दीपावली में शहर में भीड़ बढे़गी। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए कमांड कंट्रोल सेंटर से शहर की निगरानी की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्टवार डयूटी लगाई गई है। शहर के सभी सीसीटीवी को कमांड सेंटर से जोड़ दिया गया है। साथ ही कहीं ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होगी वहीं से अलर्ट भेजा जाएगा और रूट डायवर्ट करा दिया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
शासन-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक सिस्टम को लेकर काफी गंभीर है। शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही व्यवसाईयों से भी आग्रह कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित हो चुका है। अब इसका उपयोग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा की निगरानी की तैयारी है। प्रशासन का मानना है कि दशहरा व दीपावली पर शहर में भीड़ बढ़ेगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने कमांड कंट्रोल सेंटर से पूरे शहर की निगरानी की तैयारी कर ली है। कंट्रोल कमांड सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा और यहां से पूरे शहर की प्रमुख सड़कों व गलियों की निगरानी होगी।
जाम की समस्या से भी मिलेगी राहत
शहर में भीड़ बढ़ने पर जिस भी क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न होगी, वहां कमांड कंट्रोल रूप से यातायात पुलिस को अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद रूट डायर्वट कर दिया जाएगा, ताकि जाम से लोगों को राहत मिल सके। बड़े वाहनों की शहर में इंट्री भी प्रतिबंधित रहेगी। इससे शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
शहर में त्योहारों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर पूरे शहर की निगरानी कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है व सुरक्षा की भी चिंता दूर होगी।
- महेंद्र सिंह तंवर,
डीएम