{"_id":"658491735d2e428d7f041154","slug":"comissioner-inspected-voter-registration-center-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-7122-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर ने किया मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर ने किया मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण
Fri, 22 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रोल प्रेक्षक एवं आयुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र (बीआरसी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खलीलाबाद व मेंहदावल की जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर की मौजूदगी में कमिश्नर ने निर्वाचक एसडीएम खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे तथा तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन से विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्म की प्रगति के बारे में जानकारी। एसडीएम ने जेंडर रेशियो में सात अंक की प्रगति तथा जनपद के जेंडर रेशियो में सुधार होने से कमिश्नर को अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खलीलाबाद के बूथ संख्या 476 के फॉर्म छह तथा बूथ संख्या-477 के फॉर्म सात की जांच की। तहसील खलीलाबाद द्वारा विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्मों की फीडिंग तथा निस्तारण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यों को ससमय पूर्ण कराए जाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, राजस्व निरीक्षक निर्वाचन राम अज़ोर, धीरेंद्र श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।