फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Collectorate reached complainant

शिकायती पत्रों की माला पहने कलेक्ट्रेट पहुंचा फरियादी

Wed, 30 Dec 2020 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Collectorate reached complainant
शिकायती पत्रों की माला पहने फरियादी। - फोटो : KHALILABAD
शिकायती पत्रों की माला पहने कलेक्ट्रेट पहुंचा फरियादी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के भगठान गांव में अनियमितता के आरोपों की जांच नहीं होने से फरियादी शिकायती पत्रों की माला पहल कर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गया। आरोप है कि डीएम के निर्देश के बाद भी जांच अधिकारी की ओर से अब तक जांच नहीं की गई। शिकायतकर्ता आर एल राही बंधुआ श्रमिक सतर्कता समिति के सदस्य भी है। शिकायकर्ता ने डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र दिया। एक सप्ताह में जांच नहीं होने पर अनशन करने की चेतावनी दी।

शिकायतकर्ता आर एल राही ने आरोप मढ़ा कि भगठान में अनियमितता की जांच के लिए पूर्व में डीएम ने 31 जुुलाई को जांच का निर्देश दिया था, लेकिन जांच अधिकारी कई बार नोटिस देकर जांच नहीं किया। पुन: जांच डीडीओ को मिली, लेकिन 14 दिसंबर को फिर जांच नहीं की गई। मौखिक रूप से जांच अधिकारी ने बताया कि उनके पास जांच के लिए वक्त नहीं है, जांच किसी दूसरे अधिकारी से करा देंगे। उन्हें अब किसी अधिकारी से जांच की उम्मीद नहीं है। इसी लिए फिर डीएम को शपथ देकर जांच कराए जाने की मांग किए। यदि एक सप्ताह के भीतर जांच नहीं हुई तो अनशन करेंगे। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच नहीं हुई, इस बारे में भी संबंधितों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed