फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CO reviewed the investigation in Kotwali Khalilabad.

Sant Kabir Nagar News: सीओ ने कोतवाली खलीलाबाद में विवेचना की समीक्षा की

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
CO reviewed the investigation in Kotwali Khalilabad.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में सोमवार को देर शाम सीओ सिटी अमित कुमार ने विवेचना की समीक्षा की। थाने पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के संबंध में वार्ता करते हुए लंबित होने का कारण जाना। अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने को लेकर सख्त हिदायत दी।
विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए विवेचकों को निर्देशित किया। साथ ही जन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बताया।
विज्ञापन

विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने के लिए चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीन नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति, साइबर जागरूकता, ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के संबंध में कुशल क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय, एसएसआई प्रमोद यादव, एसअआई अशोक कुमार दूबे, मनीष कुमार जायसवाल, राम वशिष्ठ के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed