{"_id":"67cddbd959e262bf3d029b01","slug":"cmo-can-submit-the-report-today-in-the-case-of-loss-of-vision-after-the-operation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129711-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अाॅपरेशन के बाद रोशनी जाने के मामले में आज रिपोर्ट सौंप सकते हैं सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अाॅपरेशन के बाद रोशनी जाने के मामले में आज रिपोर्ट सौंप सकते हैं सीएमओ
Sun, 09 Mar 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अग्रवाल नेत्रालय के जरिए ऑपरेशन के बाद 11 लोगों की आंख की रोशनी जाने के मामले में डीएम ने सीएमओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। सीएमओ सोमवार को डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं।
बता दें कि 10 फरवरी को राजकिशोर, रामपटल, द्रोपती, कुमारे, जवाहिर सिंह, समुनरा देवी, नीतेश यादव, जफर अली, मंशा उर्फ मुन्नका और प्रमोद सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 13 दिसंबर को अग्रवाल नेत्रालय पर ऑपरेशन कराया था।
चिकित्सक ने गलत ढंग से एवं लापरवाहीपूर्वक ऑपरेशन कर लेंस लगा दिया, जिससे उनकी आंख की रोशनी चली गई। चिकित्सक को दुबारा दिखाने पर दूसरे निजी अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। डॉक्टर ने पर्चा अपने पास रख लिया गया। मांगने पर मारपीट कर अस्पताल से बाहर कर दिया गया। लोगों ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सीएमओ की अध्यक्षता में टीम का गठन किया था।