फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleaned every place, took pledge for cleanliness

Sant Kabir Nagar News: जगह-जगह सफाई की, लिया स्वच्छता का संकल्प

Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cleaned every place, took pledge for cleanliness
संतकबीरनगर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को जगह-जगह साफ-सफाई की गई। इस दौरान लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास भवन परिसर एवं आंबेडकर पार्क मटिहना में श्रमदान किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रभारी मंत्री के साथ सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने श्रमदान करते हुए झाडू एवं फावड़े के साथ परिसर एवं पार्क की साफ-सफाई किया। इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ संत कुमार ने भी श्रमदान किया। प्रभारी मंत्री ने विकास भवन में नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का लोकार्पण किया तथा विकास खंड मुख्यालयों से वीसी के माध्यम से विकास खंड स्तर एवं ग्राम पंचायतों में चलाए गए स्वच्छता अभियान सहित विकास एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी भी ली। जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बलिराम यादव ने झाडू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान अजय त्रिपाठी, आशुतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने टंडवरिया चौराहे श्रमदान किया और साफ सफाई का हाल जाना। कमिश्नर ने ईओ संदीप कुमार सरोज को निर्देशित किया कि नगर में साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चल रहे अभियान में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। नगर के प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों की टीम बनाकर स्वच्छता अभियान को गति देने की आवश्यकता है। साथ ही नगर के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद, सभासद विश्वराज सिंह शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, अब्दुल मन्नान, सोमनाथ प्रजापति, गंगा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा क्षेत्र के सभी वार्डों में नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि, अधिशासी अधिकारी उमेश व नील मणि के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। एक घंटे श्रमदान के साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। क्षेत्र के शिव मंदिर, प्रमुख चौराहे के अलावा विद्यालय में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर अमर राय, रजत, सुधांशु पांडेय, पुनीत सिंह, श्रीकांत, प्रदीप अग्रहरि, आकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट और एनसीसी के कैडेटों ने संत कबीर के निर्माण स्थली से नगर में रैली निकाली एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सफाई अभियान चलाया। साथ ही लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय अधिकारी संकल्प ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और पुरस्कार भी वितरण किया। इस दौरान महंत विचार दास, कैलाश पति रुंगटा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
मगहर प्रतिनिधि ककके अनुसार चेयरमैन अनवरी बेगम, ईओ वैभव सिंह, पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमां अंसारी व सभासदों ने सार्वजनिक स्थानों पर झाडू लगाकर सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर सभासद अवधेश सिंह,अतुल श्रीवास्तव, चंदन सैनी, मेंहदी हसन, अमीर कादरी, अब्दुल कलाम,आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड पौली में सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बीडीओ विवेकानंद मिश्र, एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

बेलहर नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बेलहर कला परिसर में साफ सफाई महा अभियान शुरू हुआ। इसके साथ ही कडजवनिया शिव मंदिर परिसर, राष्ट्रीय इंटर कालेज परास नगर बेलहर कलां ,भीतरी टोला, शिव मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी संध्या रानी त्रिपाठी, अत्रिमुनि राय, निरंकार मिश्र, लक्ष्मन कन्नौजिया, अरुण राय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। गिरधरपुर में सीएचओ प्रियंका, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल कलाम, एएनएम रीमा, आशा संगिनी सरोज आदि मौजूद रही, जबकि फेरूसा में संध्या यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed