{"_id":"6a5e66383629414e540555a1","slug":"clash-between-kinsmen-fir-registered-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154101-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पट्टीदारों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पट्टीदारों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के मैनसिर गांव में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मैनसिर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद 19 जुलाई की सुबह करीब 10:00 बजे अपने सुअर बाड़े पर निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके पट्टीदार बाबूलाल, अमरनाथ, महेंद्र और सर्वेश पहुंच गए। आरोपियों ने अधिक जमीन पर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में दुर्गा प्रसाद का सिर फट गया तथा उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।