फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City's water supply is back to old pattern, crisis will increase in summer

Sant Kabir Nagar News: पुराने ढर्रे पर शहर की जलापूर्ति, गर्मी में बढ़ेगा संकट

Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
City's water supply is back to old pattern, crisis will increase in summer
मैलानी में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप।
संतकबीरनगर। अप्रैल माह के नजदीक आने के साथ-साथ मौसम गर्म होता जा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ने लगी है। जनपद में पीने के साफ पानी समस्या पहले से बनी हुई है इसके बावजूद बीते महीनों में इस दिशा उल्लेखनीय प्रगति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पुराने ढर्रे पर ही होने की वजह से लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। हालात का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि खलीलाबाद क्षेत्र के 25 वार्डाें में से सिर्फ 13 में ही जलापूर्ति की व्यवस्था है। ऐसे में शहर की आधी आबादी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से वंचित है। गर्मी बढ़ने से समस्या के और गंभीर होने की आशंका है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी सीमा विस्तार के बाद एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। नए आबादी क्षेत्र और नई कालोनियों में पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। साफ पानी आपूर्ति के लिए लगाए गए कई वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मात्र ओवर हेड टैंक से जैसे-तैसे पानी की आपूर्ति की जा रही है। शहरवासियों को पानी की आपूर्ति के लिए 2,200 किलोलीटर क्षमता का एक मात्र ओवरहेड टैंक बनाया गया है। इस टैंक के माध्यम से महज 2,100 घरों में ही कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed