फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   city in bhagawa colour

Sant Kabir Nagar News: अयोध्या की तर्ज पर सज रहा शहर, हर घर को भगवा बनाने की तैयारी

Sat, 20 Jan 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
city in bhagawa colour
समय माता मंदिर के पास भगवा रंग में बनाया गया गेट।संवाद
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में चल रही तैयारी
विज्ञापन

जगह-जगह भंडारा के साथ ही आयोजित हो रहे हैं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या की तर्ज पर शहर को भगवामय बनाने की तैयारी तेज हो गई है। हर घर पर भगवा झंडा फहराया जा रहा है। इसके साथ ही घरों को झालरों से सजाया गया है। सरकारी कार्यालय भी सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। जगह-जगह भंडारे के साथ भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है। लोग इसमें उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं।
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हो रही है। इसको लेकर शहर को भगवामय बनाया जा रहा है। हर घर पर भगवा झंडा के साथ ही पताका फहराया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में भगवा झंडे की दुकानों पर बिक्री तेज हो गई है। शहर के कई घरों को झालरों से सजाया जा चुका है।
विज्ञापन

समय माता मंदिर के सामने भगवा रंग का द्वार बनाया गया है। इसके साथ ही 22 जनवरी को जगह-जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में चल रहा भजन-कीर्तन
संतकबीरनगर। जिले के प्रमुख मंदिरों में शुक्रवार को भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रामकथा, रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही भगवान श्रीराम के नैतिक, सामाजिक और मानव मूल्यों की स्थापना का आदर्श प्रस्तुत कर लोगों को जानकारी दी गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सभी मंन्दिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था की गई है।

चंदन व तिलक लगाकर किया स्वागत
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में शुक्रवार को स्टाल लगाकर लोगों को चाय और बिस्किट खिलाया गया। इसके साथ ही उन्हें तिलक लगाकर अयोध्या के संघर्ष व बलिदान के बारे में जानकारी दी गई।
नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा के नेतृत्व में राम का तिलक राम की चाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को तिलक लगाकर चाय पिलाई गई और राम मंदिर निर्माण के लिए हुए संघर्ष और बलिदान के बारे में लोगों को बताया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों से उत्सव मनाने का आह्वान किया गया है।
धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि सदियों के संघर्ष के बाद राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी पर देश भर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस शुभ क्षण के साक्षी बनेंगे।
इस दौरान जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, नगर सहकारी बैंक के सचिव राजेश मिश्रा, मगहर के पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, आशीष छापड़िया, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, अजय वर्मा, शेरू गुप्ता, कन्हैया वर्मा, आदर्श जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



कलाधिवास और पुष्पाधिवास आज
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के भेड़ौरा पिकौरा में मां दुर्गा की मूर्ति का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसमें 18 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई थी। उसी क्रम में शुक्रवार को मां की मूर्ति को अन्नाधिवास (किसी एक प्रकार के अनाज से मूर्ति को पूरी तरह खुले अनाज से ढका जाता है। मूर्ति उसी में रात्रि निवास करती है। उसी को अन्नाधिवास कहते हैं) में विश्राम करेगी। इस अन्नाधिवास के लिए अनाज गांव के घरों से तथा पास पड़ोस के घरों से स्वेच्छा से आता है।
शनिवार को सुबह पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति को कलाधिवास और पुष्पाधिवास में निवास कराया जाएगा। मूर्ति 21 जनवरी को रथ पर आसीन हो नगर भ्रमण करेगी और 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार पांडेय ने दी।
इस अवसर पर रामआसरे, गौरीशंकर, कमलेश, गुड्डु, संतोष, श्याम नयन, धर्मेन्द्र, अशोक, राजाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

दरभंगा से साइकिल से अयोध्या तक की यात्रा
मनियरा। बिहार प्रांत के दरभंगा जिले के महिनाम गांव से अयोध्या तक साइकिल यात्रा पर निकले नंदन कुमार ठाकुर, नवीन साहनी, जीत कुमार, अभिषेक कुमार शुक्रवार को खलीलाबाद पहुंचे। उन्होंने बताया कि श्री राम जी की इच्छा से मन में भाव जगा कि हम भी अयोध्या चलें। मन में विचार आया और आपस में चर्चा की। आज पांचवें दिन अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं। गांव के लोग पूरे उत्साह से डीजे के साथ विदा किए। बहुत सम्मान के साथ पूरे गांव के लोगों ने कुछ न कुछ सहायता की। नेशनल हाईवे पर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।
22 को बाबा हंसेश्वर नाथ मंदिर में कीर्तन-भंडारा का आयोजन

धनघटा। 22 जनवरी को भगवान श्री राम जब अयोध्या में विराजेंगे तो पूरे देश में दीपावली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। इस तरह के आयोजन में धनघटा क्षेत्र भी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए तैयार हो रहा है। इसी कड़ी में हैंसर बाजार में स्थित बाबा हसेश्वर नाथ शिव मंदिर के परिसर में भजन, कीर्तन, सुंदरकांड व भंडारा का आयोजन नगर पंचायत की ओर से किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीलमणि ने बताया कि यह ऐतिहासिक पल लंबे संघर्ष के बाद 500 वर्ष बाद आया है। जब प्रभु श्री राम अपनी जन्मभूमि में विराजमान होंगे। इस मौके पर हैंसर बाजार में स्थित बाबा हसेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में भजन, कीर्तन, भंडारा, सुंदरकांड का आयोजन नगर पंचायत की ओर से किया जा रहा है। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

सफाई के साथ ही पूजा-अर्चन व दीप जलाए गए
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज राम जानकी मंदिर में मंदिर की सफाई और पूजा-पाठ दीप जलाकर किया। इसमें धनघटा के विधायक गणेश चौहान ने कहा कि भगवान श्री राम जी का मंदिर 500 वर्षों के बाद बनकर तैयार है। रामलला 22 तारीख को नए भवन में विराजमान होने जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, महामंत्री मुरलीधर जायसवाल, डाॅ सोनी सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी, दिग्विजय नाथ शुक्ला, आदर्श श्रीवास्तव, सुदर्शन चौहान, मनमोहन मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, अजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, मंगलम यादव, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।

आज निकाली जाएगी शोभा यात्रा
संतकबीरनगर। श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए शहर में आरएसएस के जरिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा समय माता मंदिर से दिन में 11 बजे से निकलेगी। जो शहर भ्रमण के साथ जूनियर हाईस्कूल तक जाएगी। यहां पर कार सेवकों का अभिनंदन समारोह होगा। प्रचार प्रमुख दिग्विजयनाथ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed