{"_id":"639613b4aef5fb16873c4358","slug":"chori-in-nine-gumti-khalilabad-news-gkp460519322","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक ही रात में नौ गुमटियों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक ही रात में नौ गुमटियों में चोरी
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर तिराहे पर दुकान में हुई चोरी के बाद देखते लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
एक ही रात में नौ गुमटियों में चोरी
- महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर तिराहे का मामला
- ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त में लापरवाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुकुंदपुर तिराहे पर शनिवार की देर रात चोरों ने नौ गुमटियों का ताला और पटरा निकालकर नकदी और अन्य सामान उठा ले गए। इसी तरह एक घर का जंगला तोड़कर तीन मोबाइल फोन, पावर बैंक और साइकिल उठा ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने इसकी सूचना महुली थाने पर दे दी है।
क्षेत्र के महुली-नाथनगर मार्ग पर स्थित मुकुंदपुर तिराहे पर लोग सड़क के दोनों पटरियों के किनारे लोग गुमटी रखकर पान मसाला, खैनी, सब्जी सहित अन्य सामानों की बिक्री करके परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार की देर रात को चोरों ने नौ गुमटियों का ताला तोड़कर और पटरा निकालकर सामान के साथ करीब एक हजार नकदी उठा ले गए।
क्षेत्र के हटवा निवासी राम नरायन मौर्य, कपिल यादव, राम सिंह, राम शरण कन्नौजिया, राम बचन, राम जी मौर्य तथा नटवा निवासी शिव शंकर, बजरंगी प्रजापति व आसामी पुरवा निवासी मुकेश मुकुंदपुर तिराहा पर गुमटी रखकर पान, गुटका, जलपान, बिस्कुट, नमकीन, खैनी आदि की बिक्री करते हैं। शाम को दुकान बंद करके घर चले गए। रविवार सुबह जब उक्त दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो गुमटी ताला और पटरा क्षतिग्रस्त मिला। दुकानों में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
इसी तरह थोड़ी दूर पर गैस एजेंसी के निकट स्थित गौतम प्रजापति के घर पीछे जंगले से जाली हटाकर चोरों ने चार्ज में लगा तीन मोबाइल फोन, पावर बैंक और बरामदे में रखी साइकिल चुरा ले गए। गौतम प्रजापति के अनुसार शुक्रवार को उनके घर पर शादी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। थकान के चलते चोरों की आहट होने की जानकारी पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त नहीं होने के चलते चोरी वारदात बढ़ने की बात कह रहे हैं। पीड़ित दुकानदारों ने थाने पर सूचना दे दी है। इस संबंध में प्रभारी प्रभारी एसओ वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी है। मौके पर पुलिस टीम गई थी, जांच की जा रही है।