फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children's health deteriorating due to changing weather

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम से बच्चों की खराब हो रही सेहत

Sun, 19 Jul 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Children's health deteriorating due to changing weather
जिला अस्पताल में बीमार बच्चाें को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
संतकबीरनगर। बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। कभी तेज धूप, कभी बारिश और उमस के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी परेशानियों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक देखा जा हा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इन दिनों ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त और श्वसन संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 बच्चों को गंभीर स्थिति में भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को लगातार बुखार, उल्टी-दस्त, सुस्ती या सांस लेने में परेशानी हो तो बिना देर किए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बारिश और उमस के बीच कभी एसी, कभी कूलर और कभी तेज धूप के संपर्क में आने से बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि छोटे बच्चों में तापमान सहन करने की क्षमता कम होती है। रात में एसी या कूलर चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं, पर्याप्त पानी और ओआरएस दें तथा बाहर का भोजन खिलाने से बचें।

मानसून के दौरान वायरल संक्रमण और श्वसन रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों को बारिश में भीगने से बचाएं, समय पर टीकाकरण कराएं और यदि दो दिन से अधिक बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।
डॉ. विशाल सैनी और डॉ. अलंकृता ने सलाह दी कि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और घरेलू उपचार के बजाय तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed