{"_id":"642478f34500ccf6d102a314","slug":"child-dies-due-to-vehicle-accident-khalilabad-news-c-7-1-104892-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट से बच्चे की मौत
Wed, 29 Mar 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसरा शहीद चौराहे पर बड़ौदा यूपी बैंक के पास बुधवार देर शाम वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। उसरा शहीद निवासी सुलेमान का बीएमसीटी मार्ग पर घर है।
उनका सात वर्षीय बेटा सुफियान घर के सामने सड़क के किनारे पर खड़ा था। उसी दौरान बस्ती की तरफ तेज रफ्तार से गुजरे चार पहिया वाहन की चपेट में वह आ गया। सुफियान की मौत हो गई।
सूचना पर बाघनगर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की। इस वजह से पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।