{"_id":"65bd3389b69006fb100144c9","slug":"chief-minister-will-gift-projects-worth-rs-360-crore-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109227-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आज 360 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आज 360 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Fri, 02 Feb 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
- सामूहिक विवाह में 600 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद, कबीर मगहर महोत्सव का करेंगे समापन
- 117 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे
- प्रशासनिक अमला देर रात तक कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को आएंगे। कबीर मगहर महोत्सव में सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। वह 600 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। इसके साथ ही 360 करोड़ की लागत की 117 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कमिश्नर अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त समेत अन्य अधिकारियों ने हेलीपैड व कबीर समाधि व मजार का निरीक्षण किया। साथ ही सामूहिक विवाह स्थल को देखा। उन्होंने तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
कबीर मगहर महोत्सव का समापन शनिवार को होना है। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के जरिए सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 जोड़ों को आशीर्वाद दिया जाएगा। जिसकी तैयारी की जा रही थी। मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे मगहर में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक सामूहिक विवाह और परियोजनों के लोकार्पण आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद 3.35 बजे रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के कलक्ट्रेट में भी आने की संभावना है। कलक्ट्रेट की रंगाई-पुताई व मरम्मत का कार्य देर रात तक चलता रहा। संभावना जताई जा रही है कि सीएम मगहर से सड़क मार्ग से कलक्ट्रेट आएंगे और कंट्रोल रूम के लोकार्पण के साथ ही सेफ सिटी का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
जिले में 360 करोड़ की 114 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कराया जाएगा। इससे विकास को गति मिलेगी। सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
इन परियोजनों का होगा लोकार्पण
- मुहियापुल धूरापाली मार्ग का चौड़ीकरण
- टड़वरिया समोगर मेंहदूपार मार्ग का चौड़ीकरण
- काटामान सिंह व सेमरियावां में राजकीय आईटीआई
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर कलां
इन परियोजनों का होगा शिलान्यास
-खलीलाबाद नगर पालिका के पुनर्गठन पेयजल योजना पार्ट वन व टू
- पायलपार से भुवरिया मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत
- बांसी-नंदौर से अतरीनानकार मार्ग का चौड़ीकरण
- नाथनगर के टिकुईक टोला के उत्तर लक्ष्मीदास कुटी का कार्य