{"_id":"5fecbec98ebc3e3e77198d7f","slug":"chief-minister-arogya-mela-will-again-be-held-khalilabad-news-gkp3789586126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर रविवार को फिर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर रविवार को फिर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
विज्ञापन

10 जनवरी से होगा आयोजन, कोविड-19 के चलते मार्च से स्थगित चल रहा था मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। घर के नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की फिर शुरुआत होने जा रही है। कोविड-19 के कारण मार्च में इस साप्ताहिक मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर 10 जनवरी से सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन होगा। यह मेला जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित होगा। मेले में आधारभूत पैथालॉजिकल जांच, विशेष रूप से रैपिड डायग्नोस्टिक किट आधारित जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दवाओं की उपलब्धता भी रहेगी। मेले के प्रवेशद्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरत के अनुसार स्वैच्छिक संगठनों जैसे एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल आदि के स्वयंसेवकों की सहायता ली जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेलों के प्रवेशद्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सहित एक कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।