फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chief and BJP leader clashed

हैंसर ब्लॉक में प्रमुख और भाजपा नेता भिड़े

Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief and BJP leader clashed
हैसर ब्लाक परिसर में प्रमुख और भाजपा नेता के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाते। - फोटो : KHALILABAD
हैंसर ब्लॉक में प्रमुख और भाजपा नेता भिड़े
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। हैंसर ब्लॉक परिसर में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होता देख लोग दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों गुटों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप लगाया है। इधर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख और उनके चचेेरे भाई समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इस घटना से ब्लॉक का माहौल गरम हो गया है।

भाजपा के जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह का आरोप है कि बुधवार को दोपहर में वह विकास कार्य केे संबंध में बीडीओ से बातचीत करने ब्लॉक परिसर में गए थे। परिसर में जब बीडीओ का इंतजार कर रहे थे, उसी समय ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह चचेरे भाई अर्पित सिंह तथा कई अज्ञात लोगों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि पिस्टल व रिवाल्वर लहराते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। डर वश वह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। भाजपा नेता ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख होने का कारण वह जनता के कार्य के लिए जब ब्लॉक पर पहुंचे तो भाजपा के जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह चहेतों को आवास दिलाने के लिए ब्लॉक कर्मियों पर दबाव बना रहे थे। प्रमुख का आरोप है कि उन्हें देखते ही भाजपा नेता फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह अपने सहयोगियों के साथ अवैध रिवाल्वर और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कार्यालय में घुसकर सरकारी अभिलेख को भी फाड़ दिया। इस संबध में एसओ आरके गौतम ने बताया कि भाजपा नेता फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह और अर्पित सिंह समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हमलावर होने, बलवा, अपशब्द कहने व जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के प्रमुख प्रिंस अगम सिंह की तरफ से तहरीर मिलने से एसओ ने इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed